जुआ खेलते 16 लोग गिरफ्तार, 3.11 लाख रुपये नकद बरामद

जुआ खेलते 16 लोग गिरफ्तार, 3.11 लाख रुपये नकद बरामद
स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी।अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने बाल्मीकि बस्ती, गोला रोड स्थित एक मकान में छापेमारी कर जुआ खेल रहे 16 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 3 लाख 11 हजार 262 रुपये नकद और 208 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। 21 अगस्त की रात सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बाल्मीकि बस्ती स्थित अन्नू के घर में दबिश दी। मौके पर जुआ खेल रहे 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में राजू, राजेश, नसीम अहमद, ऋषभ, संजय जायसवाल, कौटिल्य गुप्ता, कमलेश, शिवा, अमित कुमार, सूरज, चमन, विकास, विनय, कमलू, शशी और मनीष शामिल हैं। इनमें लखीमपुर खीरी के अलावा हरदोई, शाहजहांपुर और लखनऊ के रहने वाले आरोपी भी शामिल बताए गए हैं।
पुलिस ने बरामद **3,11,262 रुपये नकद और 208 ताश के पत्तों** को कब्जे में लेकर थाना कोतवाली सदर में **मु0अ0सं0 0680/2026, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम** के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव सहित स्वाट टीम, एएसआई शरद शुक्ला के नेतृत्व वाली सर्विलांस टीम तथा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली सदर पुलिस टीम शामिल रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।



