पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार…

पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार…
ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना बेहट पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई HF डीलक्स मोटरसाइकिल (UP-11-BR-6158) बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को ग्राम जैतपुर कलां निवासी संदीप ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की तहरीर दी थी। इस संबंध में थाना बेहट में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 21/22 अगस्त की रात मुखबिर की सूचना पर बेलका नहर पुल के पास तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इनाम पुत्र फुरकान, क्रिस पुत्र टिंकू और विशाल पुत्र बलबीर, निवासीगण ग्राम नागलमाफी, थाना मिर्जापुर, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



