भूतनाथ मेले के चलते गोला तहसील के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों में 24 अगस्त को अवकाश

भूतनाथ मेले के चलते गोला तहसील के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों में 24 अगस्त को अवकाश
ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला
गोला गोकरननाथ खीरी तहसील गोला खीरी में 24 अगस्त 2026, सोमवार को श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर प्राचीनतम भूतनाथ मेले का आयोजन निर्धारित है। मेले में श्रद्धालुओं की अधिक संख्या में आने की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए गोला तहसील क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में एक दिन का पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखीमपुर-खीरी की ओर से 22 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय आदेश में बताया गया है कि जिलाधिकारी खीरी द्वारा 24 अगस्त को तहसील गोला में भूतनाथ मेले के आयोजन की जानकारी दी गई है। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या में आने की संभावना को देखते हुए कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत अवकाश रखने के आदेश दिए गए हैं।आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में तहसील गोला के अंतर्गत सभी शिक्षा बोर्डों से मान्यता प्राप्त कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक संचालित विद्यालयों में 24 अगस्त 2026 को पूर्ण अवकाश रहेगा।
कार्यालय आदेश में संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि उक्त आदेश का कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
इस प्रकार 24 अगस्त 2026, सोमवार को गोला तहसील क्षेत्र के नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे।



