तेज़-तर्रार निरीक्षक वीरेंद्र राणा ने संभाली थाना मंडी की कमान, SSP ने सौंपी अहम ज़िम्मेदारी

तेज़-तर्रार निरीक्षक वीरेंद्र राणा ने संभाली थाना मंडी की कमान, SSP ने सौंपी अहम ज़िम्मेदारी
ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तेज़-तर्रार निरीक्षक वीरेंद्र राणा को थाना मंडी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
हाल ही में संपन्न हुई कांवड़ यात्रा के दौरान निरीक्षक वीरेंद्र राणा ने थाना फतेहपुर शेत्र में दिन-रात मुस्तैद रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया था। उनकी इसी कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता और बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस प्रमुख ने उन्हें थाना मंडी जैसे महत्वपूर्ण और व्यस्त क्षेत्र की कमान सौंपी है।
पदभार संभालते ही नवनियुक्त थाना प्रभारी वीरेंद्र राणा ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था का सख्ती से पालन और आम जनता की सुनवाई ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।



