#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

टीबी को जानो संगोष्ठी में सीएमओ ने वॉलंटियर्स को बताए कार्य व उद्देश्य

टीबी को जानो संगोष्ठी में सीएमओ ने वॉलंटियर्स को बताए कार्य व उद्देश्य

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सीएमओ कार्यालय सभागार में हुआ आयोजन

  ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला



लखीमपुर खीरी टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एनसीसी एवं माई भारत के वॉलंटियर्स के लिए सीएमओ कार्यालय सभागार में ‘टीबी को जानो’ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रमोद रावत समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वॉलंटियर्स को टीबी की पहचान, रोकथाम और मरीजों की काउंसलिंग से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के तीन ब्लॉकों के पांच उच्च जोखिम वाले गांवों को चिन्हित किया गया है। इनमें लखीमपुर ब्लॉक के राजपुर व छाउछ, बेहजम ब्लॉक का हरैय्या तथा फूलबेहड़ ब्लॉक के श्रीनगर व महेवागंज शामिल हैं। इन गांवों में 60 वॉलंटियर्स टीबी के लक्षण वाले लोगों की पहचान कर उनकी जांच और काउंसलिंग में सहयोग करेंगे। इसके लिए 18 अगस्त से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना और रात में पसीना आना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। टीबी खांसने, छींकने और बोलने के दौरान निकलने वाली ड्रॉपलेट्स से फैलती है, जबकि छूने से नहीं फैलती। घरों में उचित वेंटिलेशन बनाए रखना और नशे से दूर रहना टीबी से बचाव में महत्वपूर्ण है।

वॉलंटियर्स मरीजों को पूरा इलाज कराने, निक्षय मित्र बनकर जरूरतमंद मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराने तथा टीबी मुक्त भारत ऐप के एआई चैटबॉट ‘खुशी (ई-संगिनी)’ का उपयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम में माई भारत के जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला, जिला क्षय रोग अस्पताल के पीपीएम कोऑर्डिनेटर रंजीत कुमार, डीपीपीएमसी पंकज परमी, एसटीएलएस संजय राय एवं एसटीएस संजय त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button