#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पलिया खुर्द के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए विधायक रोमी साहनी

पलिया खुर्द के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए विधायक रोमी साहनी

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला

पलिया-खीरी – पलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पलिया खुर्द निवासी पीड़ित परिवारों की मदद के लिए विधायक रोमी साहनी आगे आए। पलिया खुर्द निवासी ओमप्रकाश चौहान पुत्र बिन्द्रा, रामकुमार प्रजापति पुत्र चुन्नू लाल और छोटेलाल चौहान पुत्र द्वारिका प्रसाद के मामले में कानूनी मदद के लिए विधायक ने अपने प्रतिनिधि रामसरन राठौर को लखीमपुर भेजकर अधिवक्ता की व्यवस्था कराई।

पीड़ित परिवारों के पास अधिवक्ता की फीस देने के लिए रुपये नहीं थे। इस पर विधायक रोमी साहनी ने अपने प्रतिनिधि रामसरन राठौर के माध्यम से अधिवक्ता मनोज शुक्ला को 15 हजार रुपये फीस के लिए उपलब्ध कराए। इसके साथ ही डीएम के यहां पीड़ितों की अपील कराई गई, ताकि मामले की सुनवाई हो सके और पीड़ितों को हाईकोर्ट से राहत मिल सके।

विधायक की ओर से पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया गया कि वह उनके साथ खड़े हैं और जरूरत के अनुसार हरसंभव मदद की जाएगी। विधायक रोमी साहनी स्वयं पलिया खुर्द गांव पहुंचकर पूरे मामले की समीक्षा करेंगे और पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे।

Related Articles

Back to top button