#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

बालश्रम व बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला अभियान, पांच बच्चे श्रम करते मिले

बालश्रम व बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला अभियान, पांच बच्चे श्रम करते मिले

ब्यूरो रिपोर्टर – तुषार शुक्ला


लखीमपुर खीरी  – बालश्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह और नशे के खिलाफ एएचटी थाना पुलिस एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट और मोटर स्पेयर पार्ट की दुकानों की जांच की गई, जहां पांच बच्चे बालश्रम करते हुए मिले।

पुलिस अधीक्षक खीरी के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)/नोडल अधिकारी के निर्देशन में थाना एएचटी की टीम ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा और मनोज कुमार श्रीवास्तव के साथ कोतवाली सदर क्षेत्र के राजापुर, रामापुर, एलआरपी और छाउछ में अभियान चलाया। टीम में मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी कोशिंदर कुमार, महिला आरक्षी सीमा पटेल और महिला आरक्षी संध्या श्रीवास्तव शामिल रहीं।

अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पांच बच्चे बालश्रम करते मिले। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने संबंधित दुकान स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों को 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से बालश्रम नहीं कराने की हिदायत दी गई।

टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, बाल विवाह और नशे के खिलाफ भी जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बालश्रम या बाल विवाह की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की गई।

इस दौरान आमजन को 1930, 101, 112, 108, 1098, 181, 102 और 1090 सहित विभिन्न सहायता एवं आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी गई। टीम ने लोगों से बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक होकर सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button