थाना मण्डी पुलिस ने कानून-व्यवस्था भंग करने पर 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए….

थाना मण्डी पुलिस ने कानून-व्यवस्था भंग करने पर 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए….
ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण और *थाना कोतवाली मण्डी प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी* के नेतृत्व मे अपराध नियंत्रण हेतु लगातार गश्त व चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम मे 20.08.2026 को मण्डी पुलिस टीम गश्त के दौरान जब खाताखेड़ी पानी की टंकी के पास पहुँची, तो वहाँ दो अभियुक्त साहिल से मुकदमा दर्ज कराने की बात को लेकर अमदा फसाद व मारपीट पर उतारू थे। पुलिस व स्थानीय लोगों के समझाने के बावजूद न मानने पर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु *आसिफ पुत्र कुर्बान* निवासी नागराजपुर, थाना कोतवाली देहात और *गुलफाम पुत्र मुनफैत* निवासी जैन बाग, थाना मण्डी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया, पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
* प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी
* महिला उपनिरीक्षक प्रीति सिंह
* आरक्षी राहुल कुमार थाना मण्डी



