#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

ज़िलाधिकारी और CDO ने किया प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण; दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

ज़िलाधिकारी और CDO ने किया प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण; दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

ब्यूरो रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर विकास खंड बलियाखेड़ी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय चुनहेटी गाड़ा का जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान तथा मॉडल प्राइमरी स्कूल उनाली का मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने कक्षा 1, 7 और 8 के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी शैक्षिक गुणवत्ता को परखा। निरीक्षण के दौरान चुनहेटी गाड़ा विद्यालय में नामांकित 399 के सापेक्ष 321 छात्र उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु अनुपस्थित बच्चों के अभिभावकों से व्यक्तिगत संपर्क साधने के निर्देश दिए। उन्होंने आरबीएसके स्वास्थ्य परीक्षण, मध्यान्ह भोजन और कायाकल्प योजना के कार्यों की भी समीक्षा की।

अधिकारियों द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश:

बैगलेस डे: विद्यार्थियों के सर्वांगीण व रचनात्मक विकास के लिए सप्ताह में एक दिन अनिवार्य रूप से बैगलेस डे आयोजित किया जाए।

अभिभावक सहभागिता: सप्ताह में कम से कम एक बार अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) कर बच्चों की प्रगति रिपोर्ट साझा की जाए।
शिक्षण व्यवस्था: सभी कक्षाओं में शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM) का प्रभावी उपयोग हो तथा नियमित साफ-सफाई व पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षकों को समय-सारणी के पालन और रुचिकर शिक्षण पद्धतियों के प्रयोग पर विशेष बल देने को कहा।

Related Articles

Back to top button