#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

जमुनिया PHC में दवाओं के रख-रखाव में अनियमितता, e-Aushadhi पोर्टल पर भी काम ठप

जमुनिया PHC में दवाओं के रख-रखाव में अनियमितता, e-Aushadhi पोर्टल पर भी काम ठप

चिकित्सा अधिकारी ने अधीक्षक को भेजी शिकायत, फार्मासिस्ट पर कार्रवाई की मांग

पूरनपुर/पीलीभीत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर के अधीन संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनिया में दवाओं के रख-रखाव और स्टॉक प्रबंधन में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। मामले को लेकर PHC पर तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश गिरि ने चिकित्सा अधीक्षक पूरनपुर को लिखित शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, PHC पर तैनात फार्मासिस्ट श्यामसुंदर द्वारा दवाओं के स्टॉक का सही तरीके से रख-रखाव नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि Medicine Stock Register और Daily Stock Register भी नियमित रूप से मेंटेन नहीं किए जा रहे हैं।

इतना ही नहीं, शिकायत में e-Aushadhi पोर्टल पर दवाओं को खारिज करने संबंधी आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं किए जाने का भी उल्लेख किया गया है। इससे दवाओं के स्टॉक की ऑनलाइन निगरानी और रिकॉर्ड व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि फार्मासिस्ट को इस संबंध में कई बार मौखिक रूप से निर्देश दिए गए, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक से उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और PHC की दवा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।

Related Articles

Back to top button