साइबर अपराध एवं पार्ट टाइम जॉब से बचाव हेतु छात्र, छात्राओं, अध्यापकों को किया गया जागरूक

साइबर अपराध एवं पार्ट टाइम जॉब से बचाव हेतु छात्र, छात्राओं, अध्यापकों को किया गया जागरूक
रायबरेली 19 अगस्त 2026
पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के आदेशानुसार एवं निर्देशन में बुधवार को साइबर क्राइम पुलिस थाना रायबरेली की टीम द्वारा कृपालु इंस्टीट्यूट दरियापुर मुंशीगंज थाना भदोखर जनपद रायबरेली में छात्र, छात्राओं, अध्यापकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पार्ट टाइम जॉब फ्रॉड, साइबर ठगी एवं वर्तमान में प्रचलित विभिन्न साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए साइबर अपराध से बचाव के आवश्यक उपाय बताए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करने तथा सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया गया।
इसी क्रम में जनपद रायबरेली के समस्त थाना क्षेत्रों में पार्ट टाइम जॉब फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर आमजन, छात्र, छात्राओं एवं विभिन्न वर्गों की साइबर अपराधों के प्रति सजग किया जा रहा है।




