नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने सुनीं नगरवासियों की समस्याएं, 19 प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने सुनीं नगरवासियों की समस्याएं, 19 प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर-खीरी, नगर पालिका परिषद लखीमपुर-खीरी में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नगरवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान जलकल, निर्माण, सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण तथा गृहकर-जलकर से संबंधित कुल 19 प्रकरण सामने आए। नागरिकों ने पेयजल कनेक्शन, नाली एवं सड़क निर्माण व मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, अवैध कब्जे एवं निर्माण तथा गृहकर-जलकर से जुड़ी समस्याएं अध्यक्ष के समक्ष रखीं।
अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण नगर पालिका की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर प्रत्येक प्रकरण की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा संबंधित शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे नगर पालिका प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है।
इस दौरान जेई सिविल समरा सईद, जेई जलकल जितेंद्र, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मुरारी लाल, जलकल लिपिक अभय सक्सेना, निर्माण लिपिक यतेंद्र बहादुर एवं सर्वेयर अमित सोनी सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



