#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ग्रस्त गांव पहुंचे एसडीएम, बाढ़पीड़ितों का जाना हाल

ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ग्रस्त गांव पहुंचे एसडीएम, बाढ़पीड़ितों का जाना हाल

  ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला

निघासन-खीरी। बाढ़ की स्थिति के बीच निघासन के एसडीएम यदुवीर सिंह ने बाढ़ग्रस्त गांव पुरैना का दौरा किया। गांव तक पहुंचने के लिए एसडीएम ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे और बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं।

एसडीएम ने मौके पर बाढ़ की स्थिति और राहत व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी परेशानियों की जानकारी ली तथा राहत सामग्री के रूप में लंच पैकेट वितरित किए।

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में तत्परता बरतने के निर्देश दिए। प्रशासन की टीम ने मौके पर रहकर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी भी जुटाई।

इस दौरान तहसीलदार देवेंद्र मणि मिश्रा, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, राजस्व निरीक्षक लक्ष्मण यादव, लेखपाल श्वेता सिंह सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button