#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

एनएसबीवीएम में मनाई गई ’तुलसीदास जयंती

एनएसबीवीएम में मनाई गई ’तुलसीदास जयंती’

रायबरेली, 19 अगस्त 2026

न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर रायबरेली में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री तारकेश्वर सिंह और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं  एवं बच्चों ने गोस्वामी तुलसीदास और उनके द्वारा रचित श्री रामचरितमानस को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शत्-शत् नमन किया। स्कूल के छात्र ’प्रथमेश’ ने तुलसीदास की भूमिका को जीवन्त रूप में अभिनीत किया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षिका श्रीमती अंजली शुक्ला ने तुलसी के जीवन से संबंधित अनेक प्रसंगों से बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संत कवि तुलसी रामभक्ति शाखा के सर्वोपरि एवं लोकमंगल की साधना के कवि हैं। शास्त्रीय भाषा में सृजन क्षमता होने के बावजूद भी तुलसी ने लोकभाषा (अवधी एवं ब्रज) में साहित्य रचना की। वे दार्शनिक और लौकिक स्तर के समन्वयवादी कवि थे उनके द्वारा रचित रामचरितमानस लगभग प्रत्येक घर में पढ़ा जाने वाला पवित्र ग्रंथ है। जो कि मानव जीवन के हर पहलू को छूते हुए विश्व में एकता व शांति का मार्ग प्रशस्त करता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि रामचरितमानस एक ऐसी अनुपम कृति है, जिससे मनुष्य को जीवन जीने की कला की जानकारी प्राप्त होती है। श्रीराम को जन-जन का राम बना देने वाले लोकनायक तुलसी को जन-मन का कवि भी कहा जाता है। आज तुलसी जयंती पर मैं श्री रामचरितमानस जैसे महाकाव्य के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी को शत्-शत् नमन करता हूँ।

Related Articles

Back to top button