एनएसपीएस त्रिपुला में श्रद्धापूर्वक मनाई गई तुलसीदास जयंती

एनएसपीएस त्रिपुला में श्रद्धापूर्वक मनाई गई तुलसीदास जयंती
रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, त्रिपुला में गोस्वामी तुलसीदास जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यार्थियों ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन, साहित्य और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान को याद करते हुए उनकी रचनाओं में निहित आदर्शों को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत तुलसीदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर छात्र मानिकांत ने तुलसीदास के जीवन एवं साहित्य पर प्रेरणादायी भाषण प्रस्तुत किया। वहीं सत्यार्थ, अविरल, देवेश, अनुराग, अर्णव मिश्रा, ध्रुव और अर्पित ने रामचरितमानस की चौपाइयों का सस्वर वाचन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। छात्र शौर्य प्रताप सिंह ने तुलसीदास की भूमिका निभाकर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रधानाचार्या शर्मिला दास गुप्ता ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास केवल महान कवि ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवन-मूल्यों के सशक्त संवाहक थे। रामचरितमानस में निहित आदर्श आज भी समाज और युवा पीढ़ी को सत्य, मर्यादा, त्याग, सेवा तथा कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से तुलसीदास की रचनाओं से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अच्छे संस्कार एवं मानवीय मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में फैजान खान, शिवकरन पाल, संचिता त्रिवेदी, प्रशांत पांडेय, शुभी सिंह, अजय सिंह, गिरीश श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।



