#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

बारिश में भीगते शिवभक्तों पर बरसे फूल, हर-हर महादेव से गूंज उठी छोटी काशी

बारिश में भीगते शिवभक्तों पर बरसे फूल, हर-हर महादेव से गूंज उठी छोटी काशी

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ,खीरी 17 अगस्त। पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने पहुंचे कांवड़ियों एवं शिव भक्तों का नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

भारत विकास परिषद, वैश्य समाज संगठन, गोला टूरिज्म, लखदातार मित्र मंडल सेवा समिति एवं कोचिंग एसोसिएशन के सहयोग से शिव मंदिर परिसर तथा सदर चौराहे पर शिव भक्तों और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। बारिश के बीच भी कांवड़ियों के उत्साह और श्रद्धा में कोई कमी नहीं दिखाई दी। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि बारिश में भीगते हुए जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ कांवड़िये छोटी काशी पहुंच रहे हैं, उनका पुष्पों से स्वागत करना सौभाग्य की बात है। नगर पालिका सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर शिव भक्तों की सेवा और स्वागत के लिए सदैव तत्पर है।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष गुरुदेव शर्मा, कोषाध्यक्ष रवि सक्सेना, पंकज बाजपेयी, रामेंद्र शुक्ला, डॉ. आदर्श दीक्षित एवं परविजय सिंह; वैश्य समाज संगठन के जिला अध्यक्ष आदित्य गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुमित गुप्ता, अखिलेश जायसवाल, शिवम गुप्ता एवं सुधीर गुप्ता; गोला टूरिज्म के अध्यक्ष विनायक श्रीवास्तव, अनुज त्रिवेदी एवं प्रेम गुप्ता; लखदातार मित्र मंडल सेवा समिति के अध्यक्ष शिवम गुप्ता गुरुजी, रोहित राठौर, विशाल गुप्ता, आकाश राजपूत, रचित सक्सेना, सुमित गुप्ता, राम नरेश गुप्ता एवं मंजीत तथा कोचिंग एसोसिएशन से बीडी वर्मा, प्रज्ञान पाण्डेय, सूरज प्रजापति, सोनू सिंह तोमर, अरुण शुक्ला, नीरज शुक्ला, सुधीर यादव एवं कमल नारायण शुक्ला सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद रहे।

पुष्प वर्षा के दौरान शिव भक्तों के चेहरे पर उत्साह और श्रद्धा देखते ही बन रही थी। कांवड़ियों के जयकारों और ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ के उद्घोष से छोटी काशी का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया।

Related Articles

Back to top button