#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

वंदे मातरम् के सम्मान में भाजयुमो का विशाल कैंडल मार्च, कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर किया राष्ट्रगीत का पूर्ण गायन

वंदे मातरम् के सम्मान में भाजयुमो का विशाल कैंडल मार्च, कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर किया राष्ट्रगीत का पूर्ण गायन

ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। वंदे मातरम् के सम्मान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विशाल कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राम पांडेय के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्तियां लेकर नगर में निकले। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से माहौल देशभक्तिमय हो गया।

कैंडल मार्च कांग्रेस कार्यालय पहुंचा, जहां सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का पूर्ण गायन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से कथित रूप से राष्ट्रगीत के अपमान के मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा राष्ट्रगीत है। इसके सम्मान को लेकर उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया और आगे भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा शैलेश तिवारी ‘शैलू’ समेत सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button