गोला में विधायक अमन अरविंद गिरि के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा बाइक यात्रा

गोला में विधायक अमन अरविंद गिरि के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा बाइक यात्रा
ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ, खीरी 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 139 विधानसभा गोला क्षेत्र में विधायक अमन अरविंद गिरि के नेतृत्व में विशाल एवं भव्य तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, युवा और कार्यकर्ता शामिल हुए।
हाथों में तिरंगा लेकर बाइक सवारों के काफिले ने राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में नजर आया और लोगों ने उत्साह के साथ भारत माता के जयकारे लगाए।
विधायक अमन अरविंद गिरि ने तिरंगा बाइक यात्रा में शामिल होने वाले सभी क्षेत्रवासियों, युवाओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता के उत्साह और राष्ट्रप्रेम ने स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर को यादगार बना दिया।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से क्षेत्र में देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।



