#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पार्षद मंसूर बदर ने टीम सहित कई स्थानों पर किया ध्वजारोहण

पार्षद मंसूर बदर ने टीम सहित कई स्थानों पर किया ध्वजारोहण

ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर पार्षद एवं कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने अपनी टीम के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर ध्वजारोहण कर देशभक्ति का संदेश दिया। ध्वजारोहण कार्यक्रम प्राथमिक पाठशाला शिवपुरी मंडी, जमुनादास आर्य कन्या स्कूल, मिगलानी बिल्डिंग चौक, एकता कॉलोनी में कांच फैक्ट्री के पास, पुल कंबोह लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल, गणपत सराय, सराय हिसामुद्दीन, ढोलीखाल चौक, मेहंदी सराय और सराय फैज अली में आयोजित किए गए। सभी स्थानों पर स्थानीय लोगों ने मंसूर बदर और उनकी टीम का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्षद मंसूर बदर ने क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हम आजादी को बहुत सस्ते में ले लेते हैं, जबकि हमारे बड़े-बुजुर्गों ने इसे पाने के लिए अनगिनत कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन अपने शहीदों को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने का दिन है। उन्होंने जंगे आजादी में मदरसों और गुरुकुलों के योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार 30 मई 1866 को आजादी के आंदोलन को मजबूती देने के लिए दारुल उलूम की स्थापना हुई, रेशमी रुमाल की तहरीक चलाई गई और किस तरह जस्टिस सैयद आगा हैदर ने भगत सिंह को फांसी की सजा न सुनाने के लिए अपना इस्तीफा देकर देशभक्ति की मिसाल पेश की। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद, अशफाकउल्लाह खान, भगत सिंह, शाहनवाज खान और महात्मा गांधी जैसे अमर शहीदों को याद किया और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प दोहराया।

मंसूर बदर ने स्कूली बच्चों के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षित करने विशेषकर बेटियों को पढ़ाने का आह्वान किया। वरिष्ठ पत्रकार *नवाजिश खान* ने भी लोगों से शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

इस अवसर पर *पंडित प्रतीक कौशिक*, पंजाबी समाज अध्यक्ष पल्ली कालड़ा, पार्षद सईद सिद्दीकी, पार्षद रईस पप्पू, पार्षद आसिफ अंसारी, पार्षद गुलज़ेब खान, *पार्षद ज़फर अंसारी*, *यंग तिरंगा क्लब के अध्यक्ष उस्मान मलिक*, *जावेद मलिक*, *अविनाश शर्मा*, *रिहान कुरैशी*, *गालिब*, *बिलाल अंसारी*, *इमरान मंत्री*, *ज़ाकिर*, *अलमास*, *सोनू जैदी*, *रिहान खान*, *तंजीम बख्शी*, *आरती शर्मा*, *तलत सरोहा*, *निधि खन्ना*, *मीनू सैनी*, *शबनम परवीन*, *बेनजीर अख्तर*, *डॉ. रविंद्र सैनी*, *डॉ. उर्मिला शर्मा*, *कृष्ण कुमार सिंघल*, *ताराचंद*, *कारी मोहम्मद अरशद*, *अनीस भाई*, *लालू भाई* सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम “भारत माता की जय” और “वन्देमातरम” के जयघोष के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button