#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोचा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज


ब्यूरो रिपोर्ट – मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना सरसावा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष थाना सरसावा प्रवेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 15 अगस्त 2026 को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने ग्राम नकुड़ रोड से हाईवे की तरफ सर्विस रोड के बाईं ओर चकरोड पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मिन्टू उर्फ विनीत पुत्र कदम सिंह, निवासी ग्राम सिरसका, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर थाना सरसावा में मुकदमा संख्या 265/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
आरोपी का आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं—

1. मुकदमा संख्या 602/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर।
2. मुकदमा संख्या 265/2014, धारा 3/25 शस्त्र अधिनि

थाना सरसावा, जनपद सहारनपुर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रवेश कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष थाना सरसावा
रविन्द्र कसाना, पुलिस उपनिरीक्षक
प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल
राहुल कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल

Related Articles

Back to top button