#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पलिया-दुधवा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, वैगनार की टक्कर से दो किशोरों की मौत, तीन गंभीर घायल

पलिया-दुधवा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, वैगनार की टक्कर से दो किशोरों की मौत, तीन गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी–  पलिया-दुधवा मार्ग पर फरसहिया तिराहे के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे बाइक सवार पांच किशोरों को पलिया की ओर से दुधवा जा रही वैगनार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में राजा टापर पटीहन निवासी आनंद लोध (13) और शिवा नाई (16) की मौत हो गई। वहीं रोहित पासवान (16), अनिकेत (17) और अतीश (17) गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सीएचसी पलिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आनंद और शिवा को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल खीरी रेफर किया गया है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने वैगनार चालक अनिल सोनार को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया है और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button