#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पुराने स्कूल पहुंचे पूर्व पंजाब डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, कॉलेज को दिए ₹5 लाख

पुराने स्कूल पहुंचे पूर्व पंजाब डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, कॉलेज को दिए ₹5 लाख

ब्यूरो रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर अहमदपुर ब्राह्मण माजरा पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा साहब आज अहमदपुर ब्राह्मण माजरा स्थित जनता इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने स्कूल की यादों को ताजा किया। खास बात यह रही कि मोहम्मद मुस्तफा ने वर्ष 1970 से 1975 तक कक्षा 6 से 10 तक इसी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी।
अपने पुराने विद्यालय के प्रति लगाव और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए उन्होंने कॉलेज को ₹5 लाख का चेक प्रदान किया। इसके साथ ही बच्चों की शिक्षा के लिए ₹25 हजार की आर्थिक सहायता भी दी। वहीं, एक गरीब परिवार की बच्ची को ₹11 हजार की सहायता देकर उसका हौसला बढ़ाया।
पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के इस सहयोग की विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने सराहना की। उनका कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की पहल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। पुराने विद्यार्थी द्वारा अपने शिक्षण संस्थान के लिए किए गए इस योगदान को क्षेत्र में प्रेरणादायी कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button