एक दिया शहीदों के नाम’ में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब, सलिल अग्रवाल बने ‘पलिया रत्न’

‘एक दिया शहीदों के नाम’ में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब, सलिल अग्रवाल बने ‘पलिया रत्न’
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित, शहीदों की स्मृति में जलाए दीप
ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी पलियाकलां भाजपा नेता रवि गुप्ता के संयोजन में प्रेसिडेंट लॉन में आयोजित ‘एक दिया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में देशभक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। आचार्य व्यास वेद प्रकाश मिश्रा के साथ बटुक ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पुष्पवर्षा के बीच सम्मान समारोह संपन्न कराया। इस दौरान श्यामल प्रोडक्ट्स के चेयरमैन एवं वरिष्ठ व्यवसायी **सलिल अग्रवाल ‘बब्बन’** को मुख्य अतिथि अजय मिश्र टेनी द्वारा **‘पलिया रत्न’** सम्मान से सम्मानित किया गया।
वहीं क्षेत्र की विख्यात महिला चिकित्सक डॉ. पुष्पा अग्रवाल, दिनेश गुप्ता खेमकरण लाल, नरेंद्र अवस्थी एवं श्रीमती सुहावनी शुक्ला को ‘पलिया गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले लोगों के प्रति मौजूद लोगों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पलिया रत्न डॉ. एके कपूर, पूर्व डीएसपी एवं पलिया रत्न बालकराम, एसएसबी कमांडेंट माधवचंद्र घोष तथा डॉ. एके सक्सेना मौजूद रहे।
बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज एवं रामगोपाल नेकीराम जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का संचार किया तथा दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
भाजपा नेता रवि गुप्ता ने कहा कि शहीदों की स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं और विशिष्ट लोगों को ‘पलिया रत्न’ एवं ‘पलिया गौरव’ जैसे सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गुप्ता, दीपक तलवार, अनुज स्वरूप शुक्ला बिट्टू, सतीश चौधरी, देवराज गर्ग, आकाश गुप्ता, रामप्रकाश भास्कर, गजेंद्र सिंह, विकास गुप्ता, निरंजन लाल अग्रवाल, निरंकार बरनवाल, संदीप बंसल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला, समाजसेवी तनुजा सिंह, ममता जायसवाल, महिला अग्रवाल सभा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, हैप्पी श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता डब्बू, राहुल गुप्ता, अंशु गुप्ता, ज्वाला गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सूरज गौतम, चाहत सिंघल, सतीश बाजपेई, विपिन गुप्ता, संजय गुप्ता, डीके श्रीवास्तव, जसविंदर सिंह कौर गिल, गगन मिश्रा, मंटू गुप्ता, संत राम गुप्ता, मनोज चढ़ा, इंद्रजीत सूरी एवं सतीश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के बाद शहीदों की याद में दीप जलाए गए। इसके बाद हुई भव्य आतिशबाजी से पूरा परिसर देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा। भाजपा नेता रवि गुप्ता ने सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। भव्य आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



