#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

सीएमओ ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

सीएमओ ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला

लखीमपुर-खीरी। जनपद में रविवार को आयोजित ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला’ की हकीकत परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही चिकित्सकीय सुविधाओं की गहन समीक्षा की।

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने दोपहर 12 बजे रमियाबेहड़ ब्लॉक की पीएचसी ढखेरवा नानकार पहुंचे। इसके उपरांत उन्होंने ब्लॉक निघासन के अंतर्गत पीएचसी बेलरायां और पीएचसी तिकुनियां का भी निरीक्षण किया। इसी के साथ उन्होंने सीएचसी निघासन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजीकरण काउंटर, ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष एवं पैथोलॉजी जांच व्यवस्था का जायजा लिया तथा मेले में पहुंचे ग्रामीणों से बातचीत कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया।

सीएमओ ने उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार व निशुल्क दवाएं सुनिश्चित की जाएं।

Related Articles

Back to top button