द्वितीय डाक कांवड़ यात्रा, 17 अगस्त को ओड़ाझार शिव मंदिर में होगा जलाभिषेक

द्वितीय डाक कांवड़ यात्रा, 17 अगस्त को ओड़ाझार शिव मंदिर में होगा जलाभिषेक
रिपोर्ट, अखिलेश कुमार यादव,पीलीभीत
कलीनगर/पीलीभीत। सावन के पावन अवसर पर जनपद पीलीभीत के तहसील कलीनगर क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था से जुड़ी द्वितीय डाक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम जमुनियां खासपुर से ओड़ाझार स्थित शिव मंदिर तक आयोजित होने वाली इस कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजकों के अनुसार कांवड़ यात्रा 15 अगस्त शनिवार को कछला से प्रस्थान करेगी। कांवड़िये कछला से पवित्र जल लेकर जमुनियां खासपुर होते हुए ओड़ाझार शिव मंदिर पहुंचेंगे, जहां 17 अगस्त सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहने की उम्मीद है।
आयोजकों ने शिवभक्तों से यात्रा में श्रद्धा, अनुशासन और आपसी सहयोग के साथ शामिल होने की अपील की है। पोस्टर पर यात्रा के संदेश के रूप में लिखा है—“इरादे सैकड़ों बनते हैं, बनकर टूट जाते हैं, कांवड़ वही उठाते हैं, जिन्हें भोले बुलाते हैं।”





