#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

सावन के तीसरे सोमवार से पहले छोटी काशी में सुरक्षा का कड़ा पहरा, डीआईजी ने परखी व्यवस्थाएं

सावन के तीसरे सोमवार से पहले छोटी काशी में सुरक्षा का कड़ा पहरा, डीआईजी ने परखी व्यवस्थाएं

ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला

गोला गोकर्णनाथ  खीरी –सावन के तीसरे सोमवार से पहले छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। रविवार को लखनऊ परिक्षेत्र के डीआईजी गोला गोकर्णनाथ पहुंचे और मंदिर परिसर समेत मेला क्षेत्र में की गई सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

डीआईजी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही, प्रवेश और निकास व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम तथा भीड़ नियंत्रण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सोमवार को संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’, सीओ गोला महक शर्मा, कोतवाल अंबर सिंह समेत पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारी को मेले की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी दी।

छोटी काशी में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित दर्शन एवं जलाभिषेक कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय हैं।

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों और व्यवस्थाओं का पालन करें तथा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें, जिससे सावन के सोमवार पर दर्शन-जलाभिषेक व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Related Articles

Back to top button