#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

राना मॉन्टेसरी स्कूल में देशभक्ति, सम्मान के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

राना मॉन्टेसरी स्कूल में देशभक्ति, सम्मान के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस


रायबरेली। शनिवार को शहर के किला बाजार स्थित राना मॉन्टेसरी जूनियर हाईस्कूल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा से लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने  देशभक्ति के गीत, भाषण प्रतियोगिता आदि में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्री प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने देश के फ्रीडम फाइटर्स की झांकी दिखाकर उनके बलिदान को याद दिलाया और सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सम्मानीय शख्सियत हाजी मो0 असलम खां साहब द्वारा विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण करके की गईं। अपने भाषण में उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण को असल स्वतंत्रता और बलिदान का अर्थ विस्तार से समझाया। कक्षा 6, 7, 8 के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्त नायकों का बलिदान ड्रामा द्वारा प्रस्तुत करके सभी का अंग अंग प्रफुल्लित कर दिया। कार्यक्रम की सफल बनाने में प्रधानाचार्य अक्सा रियाज़, कोऑर्डिनेटर मिस रूबी, शिक्षकगण मिस रूबीना, शाइना, पूजा वर्मा, अलीना, आतिका, सादिया, इफत, नाज़िया खान, सानिया, नूरसबी, इफरा, इकरा, उमामा, गोल्डी, फौजिया, अमरीन, अदीबा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक हाजी मो0 यूसा खान सर एवं ज्वाइंट सेक्रेटरी  मो0 मेराज सर द्वारा उत्साहवर्धक भाषण दिया गया।

Related Articles

Back to top button