बिजनौर

पत्रकारों में उबाल आंदोलन की चेतावनी।

डॉ अरशद अली ज़िला ब्यूरो चीफ़ बिजनोर।उत्तर प्रदेश।बिजनोर।अयोध्या।पत्रकार संजय यादव के भाई गणेश यादव के साथ हुई अमानवीय घटना में पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि मामले की गंभीरता के बावजूद पुलिस ने सिर्फ धारा 151 के तहत चालान कर औपचारिकता निभाते हुए अपना कोटा पूरा कर लिया। इससे न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पत्रकार संगठनों में भी भारी आक्रोश व्याप्त है।
पत्रकार संगठनों का कहना है कि घटना बेहद संवेदनशील और अमानवीय है, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के बजाय मामले को हल्के में लिया। इस लापरवाही से आरोपियों के हौसले बुलंद हुए हैं और पीड़ित को न्याय मिलने पर सवालिया निशान लग गया है।
इस प्रकरण से आक्रोशित पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो वे कोतवाली के साथ-साथ आरोपियों के घर और दुकान पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पत्रकार संगठनों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button