महिला को सम्मोहित करके उतरवाए सोने के कुंडल

सहारनपुर नुमाइश कैंप में हुई बड़ी घटना रोड पर चलती महिला के उतरवाए कान के कुंडल
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर घर से बाहर सामान लेने आई महिला को दो युवको ने सम्मोहित करके उनके कानों के कुंडल उतरवा लिए। बेसुध महिला को होश आने पर उनको घटना घटित होने के बारे में पता चला। होश में आने पर महिला ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद थाना नगर कोतवाली चौकी नुमाइश कैंप में तहरीर देने पर दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर
कार्यवाही की मांग की ।
थाना नगर कोतवाली चौकी नुमाइश कैंप के अंतर्गत गढी मलूक गली नम्बर 01 की रहने वाली महिला रेखा पत्नी विजय कुमार ने शिकायती पत्र मे बताया कि वो दोपहर लगभग 2.30, 03 बजे घर का सामान लेने नुमाईश कैम्प श्मशान घाट वाली रोड पर गई थी। वहां मुझे दो लड़के उसके पास आए और उससे पुछा की बैंक कहाँ पर है, हमे पैसे जमा करने है, फिर उसे पाँच सो रुपए का नोट दिया और कहां देखने आंटी नकली तो नहीं जैसे उसने उसे नोट को दिखा फिर उन्होंने उसे सम्मोहित करके उसके कानों के कुंडल उतरवा लिए और महिला को ई रिक्शा में बैठा कर मौके से फरार हो गए। *दोनों लड़के सीसीटीवी कैमरे में साफ देखे जा रहे हैं* पीड़िता परिवार ने थाना नगर कोतवाली की चौकी नुमाइश कैंप में तहरीर देकर दो अज्ञात युवको के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर
कार्यवाही की मांग की।



