#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागसहारनपुर

शब-ए-बारात पर यातायात पुलिस का सख्त संदेश- सुरक्षा सर्वोपरि, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक से शहर में अनुशासन और जिम्मेदारी का उदाहरण…

शब-ए-बारात पर यातायात पुलिस का सख्त संदेश- सुरक्षा सर्वोपरि, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक से शहर में अनुशासन और जिम्मेदारी का उदाहरण…

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर शब-ए-बारात के अवसर पर जनपद सहारनपुर में यातायात पुलिस ने सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सख्त लेकिन आवश्यक निर्णय लिया है- यातायात पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 03 फरवरी 2026 को प्रातः 06 बजे से 04 फरवरी 2026 की रात्रि 02 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा- यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात नियंत्रण और संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से लिया गया है- आवश्यक सामग्री वाले वाहनों को छूट दी गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित न हो- यातायात पुलिस का यह कदम न सिर्फ प्रशासनिक सतर्कता का प्रतीक है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि सुरक्षा में कोई समझौता नहीं होगा- “आपकी सुरक्षा हमारा दायित्व” सिर्फ नारा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button