बेलड़ा पुलिस चेक पोस्ट पर कांवड़ियों का स्वागत, अधिकारियों ने बांटे केले और पानी….

बेलड़ा पुलिस चेक पोस्ट पर कांवड़ियों का स्वागत, अधिकारियों ने बांटे केले और पानी….
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर कांवड़ यात्रा- के दौरान रविवार को बेलड़ा पुलिस चेक पोस्ट पर पुलिस-प्रशासन की ओर से कांवड़ियों का स्वागत एवं सेवा की गई। एसडीएम देवबंद विजय प्रताप सिंह, सीओ अमित सिंह एवं थानाध्यक्ष बड़गांव नरेंद्र भड़ाना ने पुलिस टीम के साथ कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें केले और पानी वितरित किया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों की कुशलक्षेम पूछी और उनकी यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की शुभकामनाएं दीं। पुलिसकर्मियों ने भी कांवड़ियों की हरसंभव सहायता करते हुए सेवा और सुरक्षा का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और सेवा पुलिस-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांवड़ मार्ग पर पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाते हुए शिवभक्तों की सहायता कर रहे हैं। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच बेलड़ा पुलिस चेक पोस्ट पर सेवा, सुरक्षा और समर्पण की तस्वीर देखने को मिली।




