#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

कलीनगर के ग्राम भैरो कला से निकली चौथी कांवड़ यात्रा, ‘बम बम भोले’ के जयकारों से गूंजा पूरा इलाका

कलीनगर के ग्राम भैरो कला से निकली चौथी कांवड़ यात्रा, ‘बम बम भोले’ के जयकारों से गूंजा पूरा इलाका

रिपोर्ट, अखिलेश कुमार यादव, पीलीभीत

पीलीभीत, कलीनगर – सावन के पवित्र महीने में आस्था का सैलाब एक बार फिर देखने को मिला। जनपद पीलीभीत की तहसील कलीनगर के ग्राम भैरो कला से रविवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई।

बताया जा रहा है कि भैरो कला गांव से इस बार चौथी कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में शिवभक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में कांवड़ और भगवा वस्त्र धारण किए भक्त “बम बम भोले” और “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ पूरे रास्ते भोलेनाथ का गुणगान करते चले।

सावन के दूसरे सोमवार को होगा जलाभिषेक
यात्रा में शामिल श्रद्धालु आज कछला नदी से पवित्र जल भरकर   करेंगे अभिषेक । ये सभी शिवभक्त  सावन के दूसरे सोमवार को पीलीभीत के प्रसिद्ध जयशंत्री मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

Related Articles

Back to top button