#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पत्रकारों को अभद्र भाषा में चुनौती देने वाला वीडियो वायरल, गोला में मचा हड़कंप कोतवाली पहुंचते ही बदले तेवर, माफी मांगकर छूटा रीलबाज

पत्रकारों को अभद्र भाषा में चुनौती देने वाला वीडियो वायरल, गोला में मचा हड़कंप कोतवाली पहुंचते ही बदले तेवर, माफी मांगकर छूटा रीलबाज

ब्यूरो रिपोर्टर – तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। गोला क्षेत्र में पत्रकारों को कथित तौर पर अभद्र भाषा में चुनौती देने वाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पत्रकारों में नाराजगी देखने को मिली और मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई।

मामले का संज्ञान लेते हुए गोला कोतवाली पुलिस ने युवक को बुलाकर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि कोतवाली पहुंचने के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार की और लिखित प्रार्थना पत्र देकर माफी मांगी। इसके साथ ही वीडियो जारी कर अपने बयान पर खेद भी जताया।

माफी मांगने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। अब चुनौती देने वाला वीडियो और उसके बाद सामने आया माफी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button