भक्ति और संकल्प की मिसाल: अंशुल तिवाड़ी ने 25 दिन में तय किया 800 KM का सफर

भक्ति और संकल्प की मिसाल: अंशुल तिवाड़ी ने 25 दिन में तय किया 800 KM का सफर
10 अगस्त सोमवार को दोपहर 12:15 बजे गुरला बस स्टैंड पर होगा भव्य स्वागत
पंडित दिनेश तिवाड़ी के सानिध्य में होगा भगवान शिव का महाभिषेक।
विशेष रिपोर्ट –सत्यनारायण सेन गुरला
गुरला, भीलवाड़ा। भक्ति, आस्था और संकल्प का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए गुरला निवासी अंशुल तिवाड़ी ने हरिद्वार से भीलवाड़ा तक 800 किलोमीटर की पैदल कावड़ यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण की है। कंधे पर कावड़ और हाथ में गंगाजल लेकर निकले अंशुल तिवाड़ी अपने मित्र ध्रुव दाधीच के साथ लगभग 25 दिन में ये 800 km की दुर्गम यात्रा पूरी कर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया है । अंशुल तिवाड़ी ने सावन माह में हरिद्वार के हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा शुरू की थी। उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा और राजस्थान होते हुए उन्होंने प्रतिदिन 45-50 KM का सफर तय किया। रास्ते में आने वाले शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हुए वो भीलवाड़ा पहुंचे हैं।
कावड़ यात्रा के दौरान अंशुल ने कम भोजन और कठोर नियमों का पालन किया। उनका कहना है – “भोले बाबा की कृपा से ही ये यात्रा संभव हो पाई। हर कदम पर शिव का आशीर्वाद महसूस हुआ।” अंशुल की इस यात्रा ने ये संदेश दिया है कि सच्ची आस्था और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। गुरला बस स्टेंड पर अंशुल का सोमवार को भव्य स्वागत किया जाएगा और उनके द्वारा लाए गए गंगाजल से शिव मंदिर में महाभिषेक *पंडित दिनेश तिवाड़ी जी के सानिध्य* में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया जाएगा।



