#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

तालाब कब्जाधारी दंबग व्यक्तियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

तालाब कब्जाधारी दंबग व्यक्तियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर ग्राम पंचायत सिरसका में तालाब कब्जाधारी दंबग व्यक्तियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में खसरा नं. 125 का लगभग 26 बीघा का पानी का तालाब है।कब्जाधारी दंबग व्यक्तियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वो उपजिला अधिकारी  नकुड के पास पहले भी गये थे ओर लिखित व मौखिक दोनों रूप से बाताया कि कुछ कब्जादारी व्यक्तियों ने इस पर कब्जा किया हुआ है। जिसमें उपजिला अधिकारी के ओर्डर के द्वारा पैमाई/निशानदेही हो चुकी है। उसके बावजुद भी खुदाई नही हो पा रही है। तालाब का लगभग 90 प्रतिशत कार्य हो चुका है। विपक्षीगण दबंग प्रवर्ती कि व्यक्ति है। जो खुदाई नहीं होने दे रहे है। ज्ञापन मे मांग की गई कि राजस्व विभाग पैमाईश के आधार पर दंबग लोगों से तालाब कि भूमि को मुक्त किया और व्यक्तियों पर कानूनी कार्यवाही कराकर तालाब कि खुदाई से पटरी बनायी जाए। ज्ञापन देने वालों मे
भोपाल सिंह, जगपाल, प्रदीप, मदन, जॉनी, संदीप, संजय तरसपाल वह कई गांव के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button