देवबंद में विज्ञान शिक्षा को मिली नई उड़ान राजकीय डिग्री कॉलेज में साइंस कक्षाओं के शुभारंभ पर भूमि पूजन, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह रहे मुख्य अतिथि

तीन दशक से चली आ रही मांग को राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने किया पूरा जनता के विश्वास पर खरे उतरे कुंवर बृजेश सिंह
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर देवबंद राजकीय डिग्री कॉलेज देवबंद में विज्ञान (साइंस) की कक्षाएं शुरू कराए जाने के उपलक्ष्य में शनिवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री कुंवर बृजेश सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य ने की, जबकि संचालन प्रोफेसर श्रीमती टीना मैम ने किया।
मुख्य अतिथि श्री कुंवर बृजेश सिंह ने भूमि पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि विज्ञान कक्षाओं के प्रारंभ होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का लाभ अपने ही नगर में मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्री विजय त्यागी, नगर पालिका परिषद देवबंद के अध्यक्ष श्री विपिन गर्ग, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता, गन्ना समिति अध्यक्ष श्री उपेंद्र चौधरी, हिंदू-मुस्लिम भाईचारा समिति देवबंद के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम कुरैशी, सेठ कुलदीप कुमार छाबड़ा, मनोज सिंघल, सभासद डॉ. सुखपाल सिंह, सुभाष मित्तल, राकेश गांगुली, श्री तिरुपुर मैन, बाला सुंदरी देवी मेला अध्यक्ष श्री विपिन त्यागी, अजय गांधी, सभासद हाजी खलील खान, अजीम त्यागी, अंबेटा से कुलदीप सैनी सहित नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।



