बिजनौर

महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों का 151 में किया चालान।

डॉ अरशद अली ज़िला ब्यूरो चीफ़ बिजनोर।स्योहारा थाना स्योहारा क्षेत्र में एक युवती  द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के चलते धारा 151 के अंतर्गत चालान कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला तकी सराय निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हिमांशु पुत्र जगदीश वर्मा ने तीन साल तक सम्बन्ध बनाते हुए चुप चाप शादी भी कर ली थी लेकिन जब उसने ससुराल जाने की बात रखी तो हिमांशु और उसके परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट करते कार सहित अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया था जिस मामले में आरोपियों पर दहेज आदि के मुकदमे भी चल रहे हैं युवती ने आरोप लगाया कि  इसी बीच गत 18 जनवरी की शाम हिमांशु वर्मा और आकाश वर्मा पुत्र चंद्रपाल ने पीड़िता को रस्ते में रोकते हुए उससे मुक़दमे वापस करने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट और छेड़ छाड़ की थी जिसकी तहरीर पीड़िता ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने  मामले की गंभीरता को देखते हुए स्योहारा पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की पुलिस ने मौके की स्थिति एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हिमांशु और आकाश  का 151 सीआरपीसी में चालान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button