जनकपुरी पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में एक युवक के साथ मारपीट करने वाले 04 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार-

थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में एक युवक के साथ मारपीट करने वाले 04 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार-
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अवगत कराना है कि वादी सचिन बिलाल पुत्र मामू निवासी पंजाबी बाग थाना सदर बाजार की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर वादी के साथ मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना जनकपुरी पर मु0अ0सं0 04/26 धारा 191(2),115(2),351(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया। श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण लूट,चोरी,डकैती आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों/अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना जनकपुरी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 13.01.2026 को थाना जनकपुरी की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 वांछित अभियुक्तगण 1. सागर पुत्र मेसोराम निवासी मो0 मोंगा गढ वाल्मीकि बस्ती बेहट रोड थाना मण्डी जिला सहारनपुर, 2. अमन उर्फ काक्का पुत्र बिट्टू निवासी नुमाइश कैम्प केशव नगर वाल्मीकि बस्ती थाना को0नगर जिला सहारनपुर, 3. शक्ति उर्फ शानू पुत्र रामसिहं निवासी शान्तिनगर थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर, 4. राजकुमार पुत्र सोमप्रकाश निवासी केशव नगर वाल्मीकि बस्ती थाना को0नगर जिला सहारनपुर को शान्ति व्यवस्था भंग करते हुये अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:-
1. सागर पुत्र मेसोराम निवासी मो0 मोंगा गढ वाल्मीकि बस्ती बेहट रोड थाना मण्डी जिला सहारनपुर
2. अमन उर्फ काक्का पुत्र बिट्टू निवासी नुमाइश कैम्प केशव नगर वाल्मीकि बस्ती थाना को0नगर जिला सहारनपुर
3. शक्ति उर्फ शानू पुत्र रामसिहं निवासी शान्तिनगर थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर
4. राजकुमार पुत्र सोमप्रकाश निवासी केशव नगर वाल्मीकि बस्ती थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नाम:-
1. उ0नि0 श्री शिवराज तोमर, थाना जनकपुरी,सहारनपुर
2. है0कां0 976 रविन्द्र, थाना जनकपुरी, सहारनपुर
3. है0कां0 85 रमेश, थाना जनकपुरी, सहारनपुर



