#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

थाना मण्डी पुलिस द्वारा धोबी घाट पर एक कांवड़ शिविर लगाकर शिवभक्तों पर की पुष्प वर्षा

थाना मण्डी पुलिस द्वारा धोबी घाट पर एक कांवड़ शिविर लगाकर शिवभक्तों पर की पुष्प वर्षा

पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश पर एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के कुशल निर्देशन मे


विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

जनपद सहारनपुर में कांवड़ यात्रा-2026 के चलते शिवभक्तों के लिए मसीहा बनकर सड़कों उतरी पुलिस,जहां अपनी ड्यूटी के साथ साथ आत्मीय सेवा कर इंसानियत का फर्ज अदा कर रही है,तो वहीं विशाल भंडारे आयोजित कर अपने हाथों से शिवभक्तों में प्रशाद वितरित कर अपनी सेवाएं दे रही है।आज भी कांवड़ यात्रा-2026 के चलते एसपी सिटी व्योम बिंदल के कुशल निर्देशन में व सीओ सिटी रविकांत पाराशर के कुशल नेतृत्व में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा एवं सुविधा के दृष्टिगत थाना मण्डी के क्षेत्रान्तर्गत धोबी घाट पर एक शिविर के माध्यम से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।इस अवसर पर एसपी सिटी व्योम बिंदल,क्षेत्राधिकारी प्रथम रविकांत पाराशर,,थाना मण्डी प्रभारी सतपाल सिंह भाटी एवम उपनिरीक्षक व कटहरा प्रथम चौकी प्रभारी सुधीर कुमार सहित अन्य पुलिस टीम द्वारा स्वयं अपने हाथों से शिवभक्त (कांवड़ियों) को प्रसाद वितरित कर उनकी सेवा की गई।थाना मण्डी पुलिस की इस सेवा के चलते यहां मौजूद सैकड़ों शिवभक्तों ने हर हर महादेव उद्घोष के बाद भंडारा ग्रहण किया।जबकि मण्डी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी द्वारा अपनी पुलिस टीम सहित शिविर में मोजूद व मार्ग पर चलते शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा भी की गई।सहारनपुर पुलिस श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा एवं सकुशल कांवड़ यात्रा के लिए सदैव तत्पर।

Related Articles

Back to top button