#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

दिवंगत साहित्यकारों और रंगकर्मियों की स्मृति में ‘गौरव सम्मान

दिवंगत साहित्यकारों और रंगकर्मियों की स्मृति में ‘गौरव सम्मान

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर शहर की साहित्यिक एवं रंगमंचीय परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली दिवंगत हस्तियों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान गीतकार राजेंद्र राजन, कवि सुरेश सपन, बाल साहित्यकार कृष्ण शलभ, योगेश छिब्बर, इंद्रा गौड़, विभा मिश्रा, रंगकर्मी विजेश जोशी, शीतल त्यागी, राम कुमार तेजान, शिवपाल, चित्रा भार्गव एवं विजय पाल सिंह के योगदान को स्मरण किया गया। दिवंगत साहित्यकारों एवं रंगकर्मियों के नाम पर वीरेश त्यागी, विनोद भृंग, डॉ. संदीप मिश्रा, डॉ. हरिओम गुप्ता, साधना शर्मा, सुमेधा नीरज, संजय गुप्ता, निर्मला सनावर, दिनेश तेजान, प्रवेश धवन, राजीव सिंघल, विपिन शर्मा एवं अंजली शर्मा को ‘गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया।गीतकार राजेंद्र राजन के मित्र एवं उत्तराखंड के प्रसिद्ध रंगकर्मी वीके डोभाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व राजेंद्र राजन की आवाज में उनके गीतों की रिकॉर्डिंग सुनाई गई। उनकी स्मृतियों से भावुक हुए श्रोताओं की आंखें नम हो गईं। वक्ताओं ने कहा कि राजन लोकप्रिय गीतकार होने के साथ मानवीय संवेदनाओं, प्रेम, करुणा और जीवन के विविध अनुभवों को अपनी रचनाओं में अभिव्यक्त करने वाले संवेदनशील रचनाकार थे। कार्यक्रम में रविंद्र मिगलानी, योगेश दहिया, बिजेंद्र त्रिपाठी, कुलदीप धमिजा, प्रशांत गुप्ता, पं. शिव गौड़, डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, गीता चौहान, करुणा प्रकाश, शरद भार्गव, योगेश पवार एवं धुरेंद्र सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन का संयोजन राजेंद्र राजन के सुपुत्र प्रशांत ‘राजन’ एवं पुत्रवधू अलका शर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button