#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

शिवभक्तों की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए अटूट सेवा जारी..

शिवभक्तों की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए अटूट सेवा जारी..

बारिश बनी चुनौती, लेकिन नहीं डिगी खाकी की ड्यूटी- यातायात प्रभारी अमित तोमर ने मय फोर्स कांवड़ मार्ग संभाला

विशेष रिपोर्टमो कलीम अंसारी

सहारनपुर श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 में बारिश की चुनौती के बीच भी सहारनपुर पुलिस की मुस्तैदी और सेवा भावना लगातार दिखाई दे रही है- यातायात प्रभारी अमित तोमर ने मय पुलिस फोर्स कांवड़ मार्ग पर मोर्चा संभालते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा- बारिश तेज हुई, सड़कें भीगीं और मार्ग पर भीड़ बढ़ी, लेकिन यातायात प्रभारी अमित तोमर और उनकी टीम की ड्यूटी में कोई कमी नहीं आई- पुलिसकर्मी लगातार कांवड़ मार्ग पर भ्रमण करते रहे और शिवभक्त कांवड़ियों के सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन को प्राथमिकता दी- यातायात प्रभारी अमित तोमर स्वयं मौके पर रहकर वाहनों की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण और यातायात संचालन की निगरानी करते नजर आए- जहां जरूरत पड़ी, पुलिसकर्मियों ने तत्काल व्यवस्था संभाली और कांवड़ियों व आमजन को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराया- कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में सुरक्षा के साथ सेवा और व्यवस्था के साथ संवेदनशीलता का यह भाव खाकी की जिम्मेदारी को नई पहचान दे रहा है- विपरीत मौसम में भी पुलिसकर्मियों का सड़क पर डटे रहना उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को दर्शाता है- ट्रेफिक प्रभारी अमित तोमर की अगुवाई में यातायात पुलिस का संकल्प साफ है कांवड़िए सुरक्षित चलें, यातायात व्यवस्थित रहे और यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो- अटूट सेवा, अडिग ड्यूटी यही है सहारनपुर पुलिस की पहचान!

Related Articles

Back to top button