समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव बने अरविंद कुमार चौधरी का भव्य स्वागत
ब्यूरो रिपोर्ट PN शर्मा रायबरेली

समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव बने अरविंद कुमार चौधरी का भव्य स्वागत
सपा कार्यालय सुपर मार्केट में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने माला पहनाकर किया अभिनंदन, मिशन-2027 को लेकर कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
रायबरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय, सुपर मार्केट रायबरेली में समाजवादी अधिवक्ता सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अधिवक्ता अरविंद कुमार चौधरी का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने कहा कि अरविंद कुमार चौधरी को समाजवादी अधिवक्ता सभा का प्रदेश सचिव बनाए जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि अरविंद चौधरी प्रदेश में समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा अरविंद कुमार चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल एवं जिला अध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ मिशन-2027 को सफल बनाने के लिए पूरी मजबूती से कार्य किया जाएगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करते हुए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संगठन के साथ मिलकर काम करेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हसीन अहमद, जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, जिला महासचिव अरशद खान, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. जावेद, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ दिनेश कुमार यादव, राजेंद्र प्रधान, कोषाध्यक्ष श्रवण चौधरी, श्रवण आजाद, गंगासागर यादव, देवतादीन, मो. सलीम, समर सिंह एडवोकेट, अनवर एडवोकेट, कृष्णेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, करुणेंद्र प्रताप सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह पप्पू, फहीम अहमद, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, सुरजीत सिंह, दिनेश यादव पिंटू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव अरविंद कुमार चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।




