#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

जल संचय जन भागीदारी 2.0 के संबंध में हुई बैठक…

जल संचय जन भागीदारी 2.0 के संबंध में हुई बैठक…

वैज्ञानिक डी केन्द्रीय भूजल बोर्ड ने भूजल रिचार्ज के तकनीकी की दी जानकारी…

रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग की डिजाइन एवं ड्राईंग की स्वीकृति भूगर्भ जल विभाग से कराने का दिया सुझाव….

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जल संचय जन भागीदारी जेएसजेबी 2.0 में मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन मे जगदम्बा प्रसाद साइंटिस्ट- डी केन्द्रीय भूजल बोर्ड लखनऊ द्वारा जनपद में भूजल रिचार्ज के तकनीकी सहयोग हेतु नामित नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में सम्बन्धित विभागो के साथ बैठक की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे भूगर्भ रिचार्ज के सम्बन्ध में प्रगति की समीक्षा की गई। जनपद में भूजल रिचार्ज के सम्बन्ध में शिवालिक द्वारा बनाये गये कच्चा हॉल, स्पूर, एनिकट, वूड चैकडेम, गली प्लग, लघु सिंचाई द्वारा रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं तालाब जीर्णोद्धार, भूमि संरक्षण द्वारा बन्धी निर्माण व लेवलिंग एवं खेत तालाब का निर्माण कराया जा रहा है तथा लघु सिचाई विभाग द्वारा बनाये जा रहे रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग की डिजाइन एवं ड्राईग की स्वीकृति भूगर्भ जल विभाग से कराने का सुझाव दिया गया। जनपद सहारनपुर में भूजल रिचार्ज से सम्बन्धित विभागो द्वारा किये गये कार्यो (लगभग 10000) को पोर्टल पर अपडेट करने हेतु तकनीकी अधिकारी द्वारा निर्देष दिये गये है। जिसमें अन्तर्गत पूर्व में बनाये गये स्ट्रकचर का मरम्मत एवं रखरखाव को भी पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिये गये है। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग प्रणय कृष्ण, सहायक अभियन्ता विकास प्राधिकारण, अधिशासी अभियन्ता आवास विकास, क्षेत्रीय वन अधिकारी शिवालिक, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक अभियन्ता जल निगम(ग्रामीण/शहरी) एवं अन्य जनपद के अधिकारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Back to top button