हिन्दू सम्मेलन मे हिन्दू समाज को संगठित होने का किया आह्वान

सम्मेलन मे हिन्दू समाज को संगठित होने का किया आह्वान
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर भूतेश्वर महादेव मन्दिर मे हिन्दू सम्मेलन का
आयोजन किया गया। वक्ताओं ने हिन्दू समाज को संगठित होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी की वन्दना एवं छोटे बच्चों द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया गया। हिन्दू सम्मेलन समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी वक्ताओं व जन समाज का स्वागत किया गया। वक्ताओं के रूप में प. कमलनयन , सुरेश चेतन, दीपक अग्निहोत्री, मोहन लाल शास्त्री, प. प्रगीत कौशिक, राष्ट्रीय सेवा संघ बैंक विभाग प्रचारक आशुतोष जी द्वारा हिन्दू समाज को सम्बोधित करते हुए हिन्दू समाज को एकजुट होने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सौ वर्षों की यात्रा को प्रदर्शनी के रूप में बताया गया तथा प्रदर्शनी के स्थल में सौ वर्षों की यात्रा को देखन में भीड उमड़ी रही।कार्यक्रम व्यवस्था में समिति अध्यक्ष पंकज बंसल, सचिव राहुल, कोषाध्यक्ष निकुंज व मंच का संचालन पंकज गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आलोक, अश्वनी शर्मा, मनोज शर्मा, ललित, प्रवीण वोहरा, इशू बंसल अश्वनी रोहिला, पौरुब वर्मा आदि रहे।



