#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक प्रतिष्ठित चुनाव में कुल 1825 मतदाता करेंगे कार्यकारी का चुनाव

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक प्रतिष्ठित चुनाव में कुल 1825 मतदाता करेंगे कार्यकारी का चुनाव

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी


सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने अधिवक्ताओं से बीएसपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को होने वाले चुनाव में शत प्रतिशत मतदान किया जाए, ताकि मजबूत और प्रभावकारी बार एसोसिएशन गठन का उद्देश्य पूरा हो सके। बता दे कि सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में इस बार कुल 1825 मतदाता अपने मत का प्रयोग करके 11सदस्य कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे

उल्लेखनीय है कि संगठन के चुनाव प्रत्येक वर्ष दिसंबर माह में संपन्न होते आए हैं, किंतु  बार काउंसिल आफ इंडिया के आदेश से 15 फरवरी 2026 तक चुनाव कराए जाने पर रोक लगा दी गई थी। जिसे उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश से समाप्त कर दिया गया। इसके पश्चात यह चुनाव इस वर्ष जनवरी में हो रहे हैं वैसे तो चुनाव में अलग-अलग संगठन अपना प्रत्याशी उतारते रहे हैं । इस वर्ष ठाकुर विशंभर सिंह ग्रुप एवं प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच ग्रुप के मध्य कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव लड़ा जा रहा है। मुख्य पदों पर ठाकुर विशंभर सिंह ग्रुप से राहुल त्यागी अध्यक्ष पद के लिए व सत्येंद्र वर्मा महासचिव पद के लिए उम्मीदवार हैं जबकि प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच की ओर से रवीश महेश्वरी अध्यक्ष पद के लिए तथा पालम राणा महासचिव पद के लिए अपनी ताल ठोक रहे हैं। अन्य पदों पर भी दोनों ग्रुप की ओर से अपने प्रत्याशियों का पूरा पैनल उतार दिया गया है। 12 जनवरी 12  को नामांकन पत्र की बिक्री होगी 13 को नामांकन दाखिल, 14  को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी प्रक्रिया होगी 15 को प्रचार होगा 16 को मतदान होगा तथा 17 को मतगणना होगी इसके पश्चात परिणाम घोषित किए जाएंगे। उक्त जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी  सतपाल सैनी द्वारा दी गई है। उल्लेखनीय है कि बार संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में पिछले काफी समय से ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर ग्रुप का दबदबा रहा है, किंतु  इस बार दोनों ग्रुप अपनी-अपने जीत के दावे कर रहे हैं और इसके लिए लगातार अधिवक्ताओं से संपर्क साध रहे हैं। पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता फोजदारी,  पूर्व अध्यक्ष व महासचिव पद पर रहे राजीव गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि यह चुनावी उत्सव है। जिसमें सभी अधिवक्ता बड़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यह तो समय बताएगा कि जीत किस पक्ष की होगी। लेकिन इतना तय है कि विशंभर सिंह ग्रुप द्वारा कचहरी प्रांगण में जिस प्रकार से अधिवक्ताओं के हित में विकास कार्यों की बयार लाई गई है वह किसी से छुपी नहीं है। चाहे वह गली-गली में टाइल्स बिछाना हो शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था किया जाना हो बार भवन में 19 किलो वाट का सोलर पैनल लगवाया जाना हो या अन्य जो भी समस्या अधिवक्ताओं से संबंधित रहती हो सभी को हल करने का प्रयास गंभीरता से किया जाता रहा है। इसलिए हमें पूरी आशा है कि अमरीश कुंडी एडवोकेट उर्फ लाला भाई के नेतृत्व में इस बार भी विशंभर सिंह पुंडीर ग्रुप का पूरा पैनल विजयी होगा इसमें कोई शक के गुंजाइश नजर नहीं आ रही।

Related Articles

Back to top button