#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

नगर विधानसभा के प्रभारी सुशील गुप्ता और अध्यक्ष चौ. विरेन्द्र सिंह गुर्जर का किया स्वागत

नगर विधानसभा के प्रभारी सुशील गुप्ता और अध्यक्ष चौ. विरेन्द्र सिंह गुर्जर का किया स्वागत

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर अखिल भारतीय वैश्य समाज महासभा द्वारा पथिक जनशक्ति पार्टी के कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सहारनपुर नगर विधानसभा के प्रभारी सुशील गुप्ता और अध्यक्ष चौ. विरेन्द्र सिंह गुर्जर का माल्यार्पण और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया ।

पेपर मिल रोड हिम्मत नगर स्थित चौ. विरेन्द्र सिंह गुर्जर के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जब जब राष्ट्रीय धर्म संस्कृत  में आर्थिक संकट आया है, तब महाराजा अग्रंसैन समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह हैं। भामाशाह के द्वारा महाराणा प्रताप के साथ देकर देश की रक्षा की। आज इस दौर में देश धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए पथिक जन शक्ति पार्टी को महाराजा अग्रसेन समाज अपना आशीर्वाद सहयोग दे रहा है। अखिल भारतीय महासभा के  अध्यक्ष अनिल गुप्ता आर्य ने कहा कि जो सम्मान पथिक जन शक्ति पार्टी ने हमारे समाज को दिया है। पूरा समाज हमेशा राष्ट्रीय हित में पथिक जनशक्ति पार्टी का सहयोग करते रहेंगे। कार्यक्रम में अध्यक्षता विजयपाल व संचालन मास्टर राजपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में सुशील कुमार गुप्ता, चौधरी रणबीर सिंह व, चौधरी विक्रम सिंह  बृजेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष, प्रीतम गोयल कोषाध्यक्ष, अंकित शर्मा, चौधरी विजेंद्र चौहान, रंजन गुप्ता महामंत्री, अशोक गुप्ता, रणवीर सिंह अध्यक्ष गुर्जर सम्राट महिर भोज, रविंद्र चौधरी सहित समस्त कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button