अपर आयुक्त(प्रशा.) ने किया जनसेवा केन्द्र का उद्घाटन

अपर आयुक्त(प्रशा.) ने किया जनसेवा केन्द्र का उद्घाटन
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर बेहट नव वर्ष के शुभ अवसर पर क़स्बा बेहट मे जन सेवा केंद्र के साथ साथ दैनिक समाचार पत्रों के कार्यालय व स्कूल ड्रेस cकी दुकान का उदघाटन किया गया जिसमे अपर आयुक्त प्रशासन (कमिश्नर)सहारनपुर रमेश यादव व पीडब्लूडी के प्रशासनिक अधिकारी राजस्व दयाल व एम एस हुसैन जैदी तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील बेहट इन सभीअथिति गणों के द्वारा फीता काटकर उदघाटन किया गया जिसमे सी एस सी केंद्र व दुकान के ऑनर सोनू चौहान व नीलम सैनी ने कहा की हमारा उदेश्य है की नव वर्ष के शुभ अवसर पर क़स्बा बेहट में सभी आस पास के व्यक्तियों को अच्छी सुविधा मिले व पढ़ने वाले सभी बच्चों को सस्ती कीमतों पर स्कूल की सुन्दर व अच्छी ड्रेस व शूज उपलब्ध होंगे ओर इस मोके पर वरिष्ठ पत्रकार (उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त )सतीश आजाद, सोनू चौहान, नीलम सैनी, कमल सैनी,देव सैनी धर्मेंद्र सैनी, संजीव सैनी व सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।



