चित्तौड़गढ़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव, चित्तौड़गढ़ में जे.के. सीमेंट की प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

ब्यूरो रिपोर्ट - संतोष जैन/ चित्तौड़गढ़,राजस्थान

राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव, चित्तौड़गढ़ में जे.के. सीमेंट की प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

(SvasJsNews)

चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)। राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव, चित्तौड़गढ़ में देशी उत्पादों, आत्मनिर्भरता और सामाजिक विकास को समर्पित जे.के. सीमेंट की विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में हुआ। जे.के. सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के निर्देशन में संचालित इस प्रदर्शनी में कंपनी के सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के साथ-साथ सीमेंट उत्पादन से जुड़े कार्यक्रमों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।

इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उद्योग के साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़ते हुए स्वदेशी विचारधारा को सशक्त करना है। महोत्सव में जे.के. सीमेंट की पार्टनर संस्थाओं द्वारा अपने एनजीओ सहयोगियों, महिला कारीगरों और स्व-सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया गया, जहां वे अपने हुनर का प्रदर्शन कर रही हैं और स्वदेशी उत्पादों की बिक्री कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।


राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद सी.पी. जोशी, विधायक निम्बाहेड़ा श्रीचंद कृपलानी, विधायक चित्तौड़गढ़ चंद्रभान सिंह आक्या तथा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आशीष बोरेसी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने जे.के. सीमेंट की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अतिथियों ने स्टॉल की प्रस्तुति, सामाजिक संदेश और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन जे.के. सीमेंट के एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा एवं कमर्शियल हेड मनोज सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कंपनी के सीएसआर प्रतिनिधियों ने अतिथियों को अवगत कराया कि किस प्रकार जे.के. सीमेंट शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।

सीएसआर प्रतिनिधियों ने बताया कि विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों, निर्माण गतिविधियों और संसाधन उपलब्ध कराकर ग्रामीण एवं वंचित वर्ग को स्वावलंबन की ओर अग्रसर किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव में जे.के. सीमेंट की यह प्रदर्शनी न केवल औद्योगिक प्रगति को दर्शाती है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करती है।

Related Articles

Back to top button