#SvasJsNewsदेशब्रेकिंग न्यूज़भीलवाड़ाराजनीतिराजस्थान

भीलवाड़ा जिला परिषद उप प्रमुख पद के लिए भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

भीलवाड़ा जिला परिषद उप प्रमुख पद के लिए भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

भीलवाड़ा। जिला परिषद उप प्रमुख पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की ओर से प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला परिषद सदस्य अविनाश ने उप प्रमुख पद के लिए सिंबल फॉर्म जमा करवाते हुए नामांकन दाखिल किया। वहीं, इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी कौशिक ने भी उप प्रमुख पद के लिए सिंबल फॉर्म जमा करवाकर अपना नामांकन दाखिल किया।

दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के बाद अब जिला परिषद उप प्रमुख पद के चुनाव को लेकर मुकाबला रोचक हो गया है। चुनाव परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

रिपोर्ट: सत्यनारायण सेन, गुरला

Related Articles

Back to top button