पुष्कर मेले में भीलवाड़ा के अंकित चन्देरिया का जलवा, ‘बेस्ट वीडियोग्राफर’ अवॉर्ड से हुए सम्मानित

पुष्कर मेले में भीलवाड़ा के अंकित चन्देरिया का जलवा, ‘बेस्ट वीडियोग्राफर’ अवॉर्ड से हुए सम्मानित
शाहपुरा/भीलवाड़ा (राजस्थान)। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में भीलवाड़ा जिले की प्रतिभा ने एक बार फिर अपनी खास पहचान बनाई है। मांडलगढ़ तहसील के मानपुरा गांव निवासी ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर अंकित चन्देरिया को उनकी उत्कृष्ट वीडियोग्राफी और शानदार सिनेमैटिक प्रस्तुतियों के लिए प्रतिष्ठित ‘बेस्ट वीडियोग्राफर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुष्कर मेला समिति के अध्यक्ष नवीन परिहार द्वारा प्रदान किया गया। अंकित चन्देरिया ने अपनी रचनात्मकता, बेहतरीन कैमरा वर्क और कहानी को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की कला के माध्यम से पुष्कर मेले की संस्कृति, परंपराओं और खूबसूरती को कैमरे में जीवंत रूप से उतारा। उनकी सिनेमैटिक प्रस्तुतियों को दर्शकों एवं निर्णायकों ने खूब सराहा।

अंकित की इस उपलब्धि पर खटीक समाज और परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। समाज के लोगों ने कहा कि अंकित इसी तरह निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें और अपनी प्रतिभा के माध्यम से समाज एवं जिले का नाम रोशन करते रहें। मानपुरा गांव सहित पूरे क्षेत्र में अंकित चन्देरिया की इस उपलब्धि को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी अपनी रचनात्मक प्रतिभा और हुनर को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली है।
SvasJsNews परिवार की ओर से अंकित चन्देरिया को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
SvasJsNews | भ्रष्टाचार पर कसेगा नकेल | जनहित की आवाज



